Vespa स्कूटर का नया अवतार, पुराने चार्म के साथ नए फीचर्स, जानिए सब कुछ

दोस्तों अगर आप वेस्पा स्कूटरों के दीवाने है तो आज हम आपके लिए लाए हैं एक धांसू खबर, जी हाँ दोस्तों दुनियाभर में धूम मचाने वाला स्कूटर ब्रांड वेस्पा (Vespa) एक नए अवतार में आप सबके सामने आने वाला है। तो देर किस बात की, आइए जानते हैं कैसा होगा ये नया स्कूटर और इसकी खासियतें क्या होंगी।

क्लासिक लुक

आपको बता दें, वेस्पा का ये 140वां जन्मदिन एडिशन स्कूटर दिखने में काफी मजबूत और स्टाइलिश है। स्कूटर को व्हाइट रंग की पेंट स्कीम दी गई है, जिसे स्पोर्टी और यूनिक बनाने के लिए अलग अलग जगहों पर खास ब्लू एक्सेंट दिए गए हैं। पीछे की मडगार्ड पर “140” की ब्रांडिंग इसे और भी खास बनाती है।

इस स्कूटर का प्रोटोटाइप पियाजियो स्टाइल सेंटर द्वारा पहले ही तैयार कर लिया गया है, जिसे अप्रैल 2024 में होने वाले वेस्पा वर्ल्ड डेज़ रैली में पेश किए जाने की संभावना है। जल्द ही ये धांसू स्कूटर बाजार में गदर मचाने आ रहा है

डिजाइन और फीचर्स

डिजाइन की बात करें, तो ये स्कूटर क्लासिक वेस्पा स्टाइल को बखूबी बयां करता है। स्कूटर में आधुनिकता और रेट्रो लुक देखने को मिलता है। इसका स्टाइलिंग वेस्पा 300 300 GTV से प्रेरित है।

स्कूटर में फ्रंट फेंडर पर लगा हुआ गोल हेडलैंप, टर्न इंडिकेटर के साथ एप्रन-माउंटेड पोजिशन लैंप, सिंगल-पीस रेसिंग सीट, साइड फेंडर पर एयर फिन और ब्लू अलॉय व्हील रिम्स जैसी खासियतें हैं। साथ ही, इस स्कूटर में कई नए फीचर्स भी आपको देखने को मिलेंगे।

पावरफुल इंजन, शानदार माइलेज

अभी तक तो इंजन के बारे में पूरी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन सूत्रों की मानें तो वेस्पा 140th एडिशन में 278cc का सिंगल सिलेंडर, 4-स्ट्रोक, 4-वाल्व इंजन दिया जा सकता है। ये इंजन 8,250 rpm पर 23.8 bhp की पावर और 5,250 rpm पर 26 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। स्कूटर में CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स लगाया गया है। ये स्कूटर आपको 30.3 किलोमीटर प्रति लीटर की शानदार माइलेज भी देता है।

फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इस स्कूटर में फुल एलईडी इल्यूमिनेशन और पूरी तरह से डिजिटल सर्कुलर इंस्ट्रूमेंट पैनल दिया है। साथ ही, इसमें कीलेस इंजन स्टार्ट/स्टॉप सिस्टम, ट्रैक्शन कंट्रोल, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) जैसे आधुनिक फीचर्स भी शामिल किए गए हैं।

The post Vespa स्कूटर का नया अवतार, पुराने चार्म के साथ नए फीचर्स, जानिए सब कुछ appeared first on Times Bull.



from Times Bull https://ift.tt/dH9FtWE

Post a Comment

0 Comments