Post Office: पोस्ट ऑफिस में 5 लाख रुपये जमा करने पर मिलेगा कितना पैसा, जानिए पूरा गणित

Post Office Savings Scheme

Post Office: पोस्ट ऑफिस की सबसे लोकप्रिय स्कीम का नाम पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम है। वरिष्ठ नागरिक इस योजना के तहत पैसा निवेश कर सकते हैं।

जो लोग अभी नौकरी कर रहे हैं लेकिन देर-सबेर सेवानिवृत्त हो जायेंगे। आपको बता दें कि यह योजना उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो रिटायरमेंट के बाद इस योजना में निवेश करेंगे।

इसका सीधा मतलब यह है कि जब आप रिटायरमेंट के बाद निवेश करने के बारे में सोचेंगे तो यह स्कीम आपके लिए सबसे बेहतर रहेगी। क्योंकि इसमें पैसा लगाने पर आपको 8.20 प्रतिशत तक ब्याज प्रदान किया जाता है।

मैच्योरिटी पीरियड की बात करें तो इस स्कीम में आपको 5 साल तक पैसा जमा करना होगा. तो आपको काफी अच्छा रिटर्न मिल सकता है. आपको बता दें कि यह योजना खासतौर पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए बनाई गई है।

यदि आप वरिष्ठ नागरिक बचत योजना से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो सभी जानकारी नीचे विस्तार से दी गई है।

क्या होनी चाहिए पात्रता?

अगर आप पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम के तहत निवेश करना चाहते हैं तो आवेदक की उम्र कम से कम 60 साल होनी चाहिए।

इसके अलावा रक्षा क्षेत्र से रिटायर होने वाले लोग भी इस योजना में निवेश कर सकेंगे. आपको बता दें कि, अगर किसी व्यक्ति ने 50 साल या उससे अधिक उम्र में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना ली है, तो वे भी निवेश कर सकेंगे।

आप कितना निवेश कर सकते हैं?

वैसे आप पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजंस सेविंग्स स्कीम में न्यूनतम 1,000 रुपये और अधिकतम 30 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं।

इसके अलावा निवेश पर आपको तिमाही आधार पर ब्याज प्रदान किया जाता है और यह खाता 5 साल के बाद परिपक्व होगा। याद रखें कि इस योजना में 60 साल तक की उम्र तक का व्यक्ति ही निवेश कर सकता है।

5 लाख रुपये जमा करने पर कितना मिलेगा?

सीनियर सिटीजंस सेविंग स्कीम कैलकुलेटर के मुताबिक, हम देखेंगे कि अगर आप इस स्कीम में 5 साल में 5 लाख रुपये निवेश करते हैं तो आपको कितना रिटर्न मिलेगा।

उदाहरण के तौर पर अगर कोई व्यक्ति 5 साल के लिए 5 लाख रुपये का निवेश करता है तो उसे 8.20 फीसदी की दर से कुल 2 लाख 5 हजार रुपये का ब्याज मिलेगा. मैच्योरिटी पर पूरी रकम 7 लाख 5 हजार रुपये मिलेगी.

समय से पहले खाता बंद करने पर लगेगा जुर्माना

अगर आप पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में निवेश शुरू करते हैं और समय से पहले यह खाता बंद कर देते हैं तो आपको जुर्माना देना होगा।

मान लीजिए यदि आप खाता खोलते हैं और 1 वर्ष के भीतर समय से पहले निकासी करते हैं, तो निवेशकों को किसी भी प्रकार का ब्याज नहीं दिया जाएगा। यदि ब्याज का भुगतान किया जाता है, तो इसे मूल राशि से काट लिया जाएगा।

अगर 1 साल के बाद प्रीमैच्योर निकासी की जाती है तो 1.5 फीसदी की कटौती होगी. वहीं, 2 साल के बाद समय से पहले निकासी की स्थिति में 1 फीसदी तक की कटौती की जाती है.

The post Post Office: पोस्ट ऑफिस में 5 लाख रुपये जमा करने पर मिलेगा कितना पैसा, जानिए पूरा गणित appeared first on Times Bull.



from Times Bull https://ift.tt/bZpTHtG

Post a Comment

0 Comments