Bank Holiday: क्या आज बैंकों की रहेगी छुट्टी? फटाफट दूर करें कंफ्यूजन

Bank Open Today or Not: प्लीज आप परेशान ना हों. कई बार ऐसा होता है कि शनिवार को लेकर बैंकिंग ग्राहकों में कंफ्यूजन होता है कि आज कौन सा शनिवार है. इसकी वजह यह है कि आरबीआई दूसरे और चौथे शनिवार को बैंकों का अवकाश रखता है. नेट बैंकिंग के अलावा बाकी सभी कामकाज ठप रहते हैं. आज 30 मई दिन शनिवार है.

ऐसे में अगर आप बैंक जाने की सोच रहे हैं तो पहले हॉलिडे की जानकारी लेना फायदे का सौदा होगा. अगर आपको चेक क्लियर कराने, लॉकर कोलने या केवाईसी जैसे अटके पड़े काम कराना जाना है तो आरबीआई का कैलेंडर चेक कर लेंगे तो छुट्टी को लेकर कंफ्यूजन खत्म हो जाएगा.

30 मई को बैंक खुले रहेंगे या बंद

आरबीआई ने सभी महीनों के दूसरे और चौथे शनिवार को सार्वजनिक अवकाश निर्धारित किया है. बैंक किसी भी महीने के पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार खुले रहते हैं. इसलिए 30 मई यानी आज मई महीने का 5वां शनिवार पड़ रहा है, जिसके चलते बैंकों में अवकाश नहीं रहेगा.

आप बैंक जाकर अपने जरूरी काम करवा सकते हैं, जिसके लिए परेशान होने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की गाइडलाइंस के तहत, महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को ही बैंक बंद रहते हैं। इस हिसाब से शनिवार यानी आज बैंकों की छुट्टी रहेगी.

दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते सभी बैंक

भारतीय रिजर्व बैंक के कैलेंडर के अनुसार, दूसरे और चौथे शनिवार को राज्यों में SBI, HDFC Bank, PNB, Axis Bank और ICICI Bank सहित सभी बैंकों का अवकाश रहता है. RBI ने पहले ही उन छुट्टियों की एक लंबी लिस्ट जारी की है, जब बैंक बंद किए जाते हैं.

छुट्टी के दिन भी मिलती रहती ये सुविधाएं

जानकारी के लिए बता दें कि बैंक बंद होने पर आपको ज्यादा चिंता करने की आवश्यकता नहीं होगी. आप ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए घर बैठे कई जरूरी काम आसानी से कर सकते हैं। आप NEFT, RTGS, IMPS या UPI से पैसे ट्रांसफर करने का काम कर सकते हैं. आप अपना बैलेंस चेक कर सकते हैं और मिनी या फुल स्टेटमेंट डाउनलोड करने का काम कर सकते हैं.

The post Bank Holiday: क्या आज बैंकों की रहेगी छुट्टी? फटाफट दूर करें कंफ्यूजन appeared first on TIMESBULL.



from TIMESBULL https://ift.tt/1O8isPV

Post a Comment

0 Comments