
LPG Gas Cylinder:भारत में 6 दिन में दो बार पेट्रोल-डीजल के रेट (petrol-diesel price) में बढ़ोतरी होने से आम लोगों की जेब पर बड़ा प्रभाव पड़ा है. दूसरी तरफ अब एलपीजी सिलेंडर की कीमतों (lpg cylinder price) में बढ़ोतरी को लेकर भी ग्राहकों की टेंशन बढ़ी हुई चल रही है. हर किसी के जेहन में यही सवाल है कि जल्द ही एलपीजी और पीएनजी के दाम (lpg and png price) में बढ़ोतरी होगी.
हालांकि, दिल्ली में तो 8 सीएनजी के रेट भी बढ़ चुके हैं. अलग-अलग चीजों में हो रही बढ़ोतरी से लगता है कि महंगाई का बम तगड़े तरीके से फूटने जा रहा है. आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी भी काफी प्रभावित हो रही है. क्या भारत में तेल और प्राकृ्ति गैसों का संकट आने वाला है. इसके लिए पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की ओर बड़ी जानकारी दी गई है.
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने दी बड़ी जानकारी
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने ईंधन कीमत में बढ़तोरी की बड़ी वजह बताई है. उन्होने कहा कि इन दिनों पश्चिम एशिया में चल रहा संकट ढाई महीने से ज्यादा समय से जारी है और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की स्थिति अभी भी सामान्य नहीं हुई है.
इसके आगे आगे बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल, प्राकृतिक गैस और एलपीजी की कीमतों में तेज बढ़ोतरी हुई है, जिसका सीधा असर भारत के क्रूड ऑयल, एलपीजी और गैस आयात पर भी पड़ता दिख रहा है. ऑयल डिस्ट्रिब्यूशन कंपनियों ने साफ तौर पर बताया कि पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कोई कमी नहीं है. अधिकारियों के मुताबिक, तेलंगाना में ईंधन की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य रूप से जारी है और लोगों को चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है.
तेल की आपूर्ति बढ़ी
एक मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से तेल कंपनियों ने विश्वास दिलाया कि भारत में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं आएगी. ईंधन की आपूर्ति की स्थिति पर लगातार नजर रख रही हैं और जरूरतमंद इलाकों में तेजी से सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए विशेष कदम उठा रही हैं. कंपनियों ने जानकारी दी कि मई के पहले हफ्ते में ही पेट्रोल की आपूर्ति सामान्य स्तर से 14.2 प्रतिशत और डीजल की आपूर्ति 15.7 प्रतिशत बढ़ गई है, जिससे बाजार में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध रहेगा.
बढ़कर कितना पहुंच गया पेट्रोल डीज
आखिरी छह दिन और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 2 बार बढ़ोतरी ने आम लोगों के बजट पर चाबुक चलाने का काम किया है. बढ़ोतरी के बाद नई में दिल्ली में पेट्रोल 98.64 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.58 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है. महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में पेट्रोल का भाव 107.59 रुपये और डीजल 94.08 रुपये प्रति लीटर पर दर्ज की गई है. तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 104.49 रुपये और डीजल 96.11 रुपये प्रति लीटर तक ट्रेंड करती दिख रही है.
The post LPG Gas Cylinder: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल के साथ आएगी गैस की किल्लत? मंत्रालय ने दी चौंकाने वाला अपडेट appeared first on TIMESBULL.
from TIMESBULL https://ift.tt/bdhyLTY
0 Comments