Petrol-Diesel Price Today: कितनी बदली पेट्रोल-डीजल की कीमत? इन शहरों में चेक करें 1 लीटर का भाव

Petrol-Diesel Price Today on May 29: वैश्विक मार्केट में इन दिनों कच्चे तेल के दाम में काफी इजाफा देखने को मिल रहा है, जिससे पेट्रोल-डीजल भी महंगा होता जा रहा है. भारत में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें सातवें आसमान पर पहुंच चुकी हैं, जिससे ग्राहकों की जेब का बजट बिगड़ गया है. दो सप्ताह के भीतर पेट्रोल और डीजल लगभग 7 से 8 रुपये प्रति लीटर तक महंगे हो चुके हैं.

शुक्रवार तड़के सुबह पेट्रोल-डीजल पर अपडेट जारी कर दिया गया है. पेट्रोल-डीजल की कीमतों में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है. बावजूद इसके अगर आप पेट्रोल-डीजल की खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो पहले शहर-वाइज पेट्रोल-डीजल की कीमतों को चेक कर सकते हैं जहां आपका कंफ्यूजन पूरी तरह से खत्म हो जाएगा.

इन महानगरों में चेक करें पेट्रोल-डीजल की कीमत

नई दिल्ली में पेट्रोल की कीमत सैकड़ा पार पहुंच गई है. यहां पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर पर दर्ज किया जा रहा है. जबकि डीजल का भाव 95.20 रुपये प्रति लीटर तक चल रहा है. मुंबई में पेट्रोल का रेट 111.18 रुपये प्रति लीटर तक ट्रेंड करता दिख रहा है. जबकि डीजल की कीमत 97.83 रुपये प्रति लीटर तक ट्रेंड कर रही है.

कोलकाता में पेट्रोल का प्राइस 113.47 रुपये प्रति लीटर तक चल रहा है. जबकि डीजल का भाव 99.82 रुपये प्रति लीटर तक चल रहा है. चेन्नई में पेट्रोल 107.77 रुपये प्रति लीटर तक दर्ज किया जा रहा है. यहां डीजल की कीमत 99.55 रुपये प्रति लीटर तक चल रही है. बेंगलुरु में पेट्रोल का भाव 110.93 रुपये, जबकि डीजल की कीमत 98.80 रुपये प्रति लीटर तक ट्रेंड करता दिख रहा है.

हैदराबाद में पेट्रोल की कीमत 115.69 रुपये, जबिक डीजल 103.82 रुपये प्रति लीटर तक दर्ज किया जा रहा है. दिल्ली से सटे नोएडा में 102.38 रुपये प्रति लीटर तक दर्ज किया जा रहा है. जबकि डीजल का भाव 95.85 रुपये प्रति लीटर तक चल रहा है. गुरुग्राम में पेट्रोल का भाव 102.59 रुपये प्रति लीटर तक चल रहा है. जबकि डीजल की कीमत 95.27 रुपये प्रति लीटर तक दर्ज किया जा रहा है.

कच्चे तेल के दाम में उतार-चढ़ाव की स्थिति

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है. यहां ब्रेंट क्रूड लगभग $92.26 प्रति बैरल और अमेरिकी बेंचमार्क WTI क्रूड (WTI Crude) लगभग $88.22 प्रति बैरल पर कारोबार करता दिख रहा है. अमेरिकी और ईरानी अधिकारियों के बीच जारी भू-राजनीतिक तनाव और जलमार्ग (स्ट्रेट ऑफ होर्मुज) से जुड़ी वार्ताओं के चलते अंतरराष्ट्रीय मार्केट में हाल ही में कीमतों में यह बदलाव दर्ज किया गया है.

The post Petrol-Diesel Price Today: कितनी बदली पेट्रोल-डीजल की कीमत? इन शहरों में चेक करें 1 लीटर का भाव appeared first on TIMESBULL.



from TIMESBULL https://ift.tt/saotPIG

Post a Comment

0 Comments