समय रहते पहचान लें, चक्कर आना और सिर का दर्द, Brain Tumor के हो सकते हैं शुरुआती लक्षण

Brain Tumor की बीमारी बेहद खतरनाक है, इसके होने पर व्यक्ति कि जान भी जा सकती है। इसलिए इस बीमारी के बारे में जागरूक होना बेहद जरूरी है। Brain Tumor बहुत बार इसलिए खतरनाक साबित होता है, क्यूंकि अधिकतर लोग इसकी पहचान तक नहीं कर पाते हैं। वहीं, सिरदर्द या चक्कर आने जैसे लक्षणों को बेहद सामान्य समझ अनदेखा कर देते हैं। स्पेशियली जागरूकता की कमी की वजह से ही हजारों लोग Brain Tumor का शिकार हो जाते हैं।
ऐसे में आज हम आपको इसके शुरुआती लक्षणों के बारे में बताएंगे:

दरअसल, Brain Tumor के लक्षण, आकार और जगह के अनुसार ये अलग हो सकते हैं। इसके अलावा हर व्यक्ति में लक्षण थोड़े बहुत अलग अलग दिखाई देते हैं, जिनके बारे में पता होना जरूरी है।

जानिए क्या है Brain Tumor के सामान्य लक्षण

अक्सर तेजी से सिर में दर्द होना।
सुबह के समय ये दर्द ज्यादा तेजी से बढ़ जाना।
स्ट्रेस के अलावा माइग्रेन जैसा दर्द महसूस होना।
आंखों से सबकुछ हल्का धुंधला दिखाई देना और साइड विजन बेहद कम हो जाना।
बार बार उल्टी आना।
बोलने चालने में दिक्कत महसूस होना।
एक हाथ या पैर का मूमेंट कम होना।
जल्दी जल्दी थक जाना।
अचानक से गुस्सा बढ़ जाना और बिन बात के चिढ़ चिढ़ करना।
याददाश्त से जुड़ी दिक्कत होना।

ब्रेन ट्यूमर जो कैंसरस नहीं होते उनके लक्षण कम से कम सालों बाद दिखाई देते हैं। लेकिन जो कैंसरस ब्रेन ट्यूमर होते हैं उनके लक्षण तेजी से फैलते हैं। कुछ ही दिनों में स्थिति खराब हो जाती है।

The post समय रहते पहचान लें, चक्कर आना और सिर का दर्द, Brain Tumor के हो सकते हैं शुरुआती लक्षण appeared first on Times Bull.



from Times Bull https://ift.tt/TNZuibm

Post a Comment

0 Comments